बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा Bihar Breaking News:
भागलपुर। बिहार। सिल्क सिटी भागलपुर जिलांतर्गत नवगछिया अनुमंडल के नारायणपुर नवोदय विद्यालय नगरपारा के सभागार में शिक्षक- अभिभावक की बैठक हुई। प्राचार्य व अभिभावक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य रौशन लाल ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए बच्चों की बढ़ोतरी के लिए नवोदय की योजना को सिलसिलेवार ढंग से बताया।
उप- प्राचार्य ओपी कुमार ने सूचीबद्ध हर बिदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि जो छात्र मंजिल का फैसला करके चलते हैं, वहीं अपना कल बदलते हैं। इस बैठक में 68 अभिभावकों ने भाग लिया। पीटीसी सदस्य निधि रानी गुप्ता, दीपक कुमार, पूर्व मुखिया नरेंद्र कुमार उर्फ भोपाली यादव, मुकेश कुमार सिन्हा, रविशंकर राय, मधु कुमारी, अनिता कुमारी, मनीष झा आदि अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए बेहतरी के लिए विभिन्न सुझाव दिये। अभिभावकों से प्राप्त विभिन्न सुझावों पर प्राचार्य ने पूर्ण रूप से अमल में लाने की बात कही। मौके पर केए कुजूर, अभिमन्यु कुमार, डीके सिंह, हजारी प्रसाद यादव, संजीव झा, सोनिया रानी, ब्रजेश गुप्ता, पशुपतिनाथ पांडेय, रागिनी सिंह व छात्र- छात्राएं उपस्थित थीं।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com






Users Today : 0
Users Yesterday : 199