तय मूल्य से अधिक कीमत लेने पर दुकान सील
बिहार पत्रिका। प्रदीप कुमार Bihar Breaking News :
बांका बिहार। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह द्वारा कच्ची कांवरिया पथ पर स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, मूल्य तालिका के अनुसार वस्तुओं का मूल्य आदि की जांच की गई।
टंकेश्वर स्थित संतोष यादव की खाद्य की दुकान की जांच के क्रम में दुकानदार द्वारा तय मूल्य से अधिक राशि लेने के कारण दुकान सील करते हुए आपूर्ति पदाधिकारी को विधि- सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
इसी क्रम में उपेन्द्र यादव के दुकान के जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते हुए पाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दुकानदार पर विधि- सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 6
Users Yesterday : 23