बिहार पत्रिका। प्रीतम कुमार राव Bihar Breaking News:
बांका। बिहार। जिलांतर्गत रजौन थानाक्षेत्र के नवादा बाजार सहायक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध देसी कट्टा व 03 जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवादा बाजार सहायक थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नवादा बाजार के मुसहरी टोला निवासी अंबिका मांझी के पुत्र कैलाश मांझी अवैध हथियार व कारतूस रखता है और कभी किसी बड़े वारदात को अंजाम भी दे सकता है।
इसके बाद नवादा बाजार थाना के एसआई नितीश कुमार अलर्ट मोड में आ गए और पुलिस बल के साथ उसके घर को घेर लिया। छापामारी के दौरान कैलाश मांझी को एक देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
मालूम हो कि नवादा बाजार पुलिस ने करीब 6 माह के भीतर करीब दो दर्जन अपराधियों को अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। लगातार अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ होने से ऐसे अपराधकर्मियों में खौफ भी है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 6
Users Yesterday : 23