
जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ में फिर जताया गया भरोसा, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
बरारी । कटिहार, संवाददाता। जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के कटिहार जिलाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार मंडल को लगातार तीसरी बार मनोनीत किया गया है। लगातार तीसरी बार मिली इस जिम्मेदारी को पार्टी संगठन में उनके प्रति जताए गए भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। उनके पुनः मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है और नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई है। जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा मिलने के बाद अजीत कुमार मंडल ने संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता अति पिछड़ा समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ना, संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करना तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाना होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी।
अजीत कुमार मंडल ने अपने मनोनयन के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह खगड़िया विधायक बबलू कुमार मंडल, जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, बरारी विधायक विजय सिंह निषाद, कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी, पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव सूर्यदेव मंडल और बिहार महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज ऋषि सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया। उनके मनोनयन पर जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दी।
बधाई देने वालों में शंभू सुमन, राजीव चौधरी, मनोज सिंह कुशवाहा, विशाल राणा, संजय श्रीवास्तव, जिला महासचिव चंद्र मोहन सिंह, जिला परिषद सदस्य गुणसागर पासवान, नगर अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर, बबलू सिंह, सुरेश प्रसाद मंडल, ओमप्रकाश मंडल, गोपाल सिंह, कुंदन शर्मा, मकरचंद दास, इम्तियाज हैदर, रामजी शाह, अंबिका सिंह, अरुण भगत, निरंजन पोद्दार, सतीश ठाकुर और आनंदी महाल्दार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।
अजीत कुमार मंडल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सामूहिक प्रयास से पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और अति पिछड़ा समाज के लोगों की भागीदारी बढ़ाने का संकल्प दोहराया।






