Bihar Breaking News: “आपकी सरकार आपके द्वार” बेलहर तेलिया में जिला प्रशासन ने लिया जायजा

जन- समस्याओं की सुनवाई एवं ऑन स्पॉट निष्पादन

बिहार पत्रिका। प्रदीप कुमार, Bihar Breaking News: बांका। बिहार। जिलांतर्गत बेलहर प्रखंड के ग्राम पंचायत तेलिया कुमरी के ग्राम बगघसवा में अवस्थित मैदान में “आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम बुधवार पूर्वाह्न से आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बेलहर प्रखंड के आम नागरिकों के जन- समस्याओं की सुनवाई एवं “ऑन स्पॉट निष्पादन” किया जायेगा।

कार्यक्रम में आने वाले लोगों से लिखित जन- समस्याओं की प्राप्ति एवं संधारण हेतु कार्यक्रम स्थल पर (मे आई हेल्प यू) काउंटर के साथ- साथ सभी विभागों का विभागों के काउंटर का निर्माण किया जायेगा। सभी आवेदकों से आवेदन- पत्र इसी काउंटर पर संधारित होकर जिला पदाधिकारी के माध्यम से संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी को ऑन स्पॉट निष्पादन हेतु उपलब्ध कराई जायेगी।

इसके तैयारियों को लेकर मंगलवार को उप विकास आयुक्त एवं नजारत उप समाहर्ता द्वारा कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया तथा वहां उपस्थित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया।इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, बेलहर तथा अन्य उपस्थित थे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083845
Users Today : 2
Users Yesterday : 18