Bihar Breaking News: 15 सूत्री मांगों को लेकर रजौन मुखिया संघ का एकदिवसीय धरना संपन्न

बिहार पत्रिका। प्रीतम कुमार राव Bihar Breaking News: बांका। बिहार। बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के आह्वान पर ग्राम पंचायतों के अधिकारों में की जा रही कटौती के खिलाफ विगत 16 अगस्त से 31 अगस्त तक जारी राज्यव्यापी हड़ताल एवं कार्य बहिष्कार के क्रम में 22 अगस्त दिन मंगलवार को प्रखंड के सभी 18 पंचायतों के मुखिया एवं मुखिया संघ के पदाधिकारियों ने प्रखंड मुख्यालय आईटी भवन के सामने आयोजित एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया।

इस सम्बंध में रजौन प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, सचिव प्रवीण कुमार सिंह आदि ने बताया कि पंचायती राज विभाग लगातार ग्राम पंचायत के अधिकारों का हनन कर रही है, इसी को लेकर रजौन प्रखंड मुखिया संघ के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय में एकदिवसीय धरना- प्रदर्शन का आयोजन किया गया तथा अपने 15 सूत्री मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की गुहार लगाई गई है।

मुखिया संघ के 15 सूत्री मांगों में से ग्राम पंचायत को 73वां संविधान संशोधन प्रदत 29 अधिकारों को पूर्ण रूपेण ग्राम पंचायत को सौंपने, ग्राम सभा की रक्षा हेतु पारित निर्णय का अनुपालन सुनिश्चित कराने, मुख्यमंत्री नल जल योजना कार्य पूरी तरह से बाधित होने को लेकर इसे पीएचईडी से हटाकर पुन: वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति को सौंपने, पंचायतों में बंद पड़े कबीर अंत्येष्ठी योजना को चालू करने, सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा के पेंशन को गति प्रदान करने, ग्राम पंचायतों को जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाने का अधिकार पुनः प्रदान करने, अपराधियों के द्वारा हत्या कर दिए गए मुखिया के परिजनों को सरकार 50 लाख रूपए मुआवजा देने के साथ-साथ स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को अविलम्ब सजा दिलाने, बढ़ते अपराध को देखते हुए त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रतिनिधियों को सुरक्षा मुहैया कराने, त्रिस्तरीय पंचायती राज में प्रतिनिधि को वेतन भत्ता एवं पेंशन लागू करने, ग्राम पंचायत को सुचारू रूप से कार्य करने के लिए दो आदेशपाल एवं रात्रि प्रहरी की नियुक्ति करने, पंचायत सचिव की कमी को यथाशीघ्र दूर करने, सभी प्रखंड कार्यालय में मुखिया संघ के लिए भवन मुहैया कराने सहित अन्य मांग शामिल है।

इस दौरान प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मझगांय-डरपा पंचायत के मुखिया मृत्युजंय कुमार, प्रखंड मुखिया संघ के उपाध्यक्ष सह भवानीपुर- कठौन पंचायत के मुखिया मनोज कुमार दास, प्रखंड मुखिया संघ के सचिव सह ओड़हारा पंचायत के मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, सिंहनान पंचायत के मुखिया रविंद्र वर्मा, धौनी- बामदेव पंचायत की मुखिया अनुपम कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ टिंकू सिंह, पड़घड़ी-लकड़ा पंचायत की मुखिया चंदा रानी, रजौन पंचायत की मुखिया रंजना देवी सहित सभी पंचायतों के मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083845
Users Today : 2
Users Yesterday : 18