सन्हौला में सर्वदलीय समिति गठन हेतु बैठक का आयोजन

बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा,भागलपुर। बिहार। सिल्क सिटी भागलपुर जिलांतर्गत जिला परिषद डाकबंगला सन्हौला में रविवार को सर्वदलीय समिति के गठन हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कहलगांव के सर्वदलीय समिति अध्यक्ष पवन कुमार भारती एवं समिति के संरक्षक प्रवीण कुमार राणा उपस्थित हुए।

बैठक की अध्यक्षता गुलाम रब्बानी ने की। बैठक में सर्वदलीय समिति सन्हौला के कमिटी गठन पर विचार- विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सभी जन-प्रतिनिधि एवं समाजसेवी ने ध्वनिमत से कहा कि जिस तरह कहलगांव में सर्वदलीय समिति अपने क्षेत्र के विकास के लिए जाने जाते हैं, उसी प्रकार सन्हौला में भी समिति गठन कर हमलोग भी क्षेत्र के विकास के लिए अग्रसर होंगे।

बैठक में सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि अगली बैठक 03 सितम्बर 2023 को जिला परिषद डाकबंगला सन्हौला के प्रांगण में बैठक आहूत की जायेगी एवं बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का निर्माण किया जायेगा।

बैठक में मु. अमजद, मु. फैयाज, मु. जुनाव आलम, महेंद्र प्रसाद सिंह, मु. हकीम, मु. सद्दाम, मु. नबी आलम, श्रीकांत कुमार दास, मु. हफीज, अबू कलीम, अब्बू रज्जाक, मु. इशाक, मु. युनुस, मु. भुट्टो, मु. आसिफ, मु. इदरीश, मु. अंसार के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083694
Users Today : 0
Users Yesterday : 28