भागलपुर में नाबालिग से गैंगरेप, 04 गिरफ्तार

बांका जिले का कुंदन कुमार, करण कुमार और आदित्य कुमार शामिल

बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा, भागलपुर। बिहार। सिल्क सिटी भागलपुर जिलांतर्गत जोगसर थानाक्षेत्र के आदमपुर स्थित घाट रोड में सातवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप कर रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्रा की मेडिकल जांच महिला पुलिस की अभिरक्षा में कराई गई। मामले में पीड़िता के बयान पर आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज करने की कार्रवाई देर रात जारी थी।

जोगसर पुलिस ने जिन युवकों को गिरफ्तार किया है उसमें बांका जिले का कुंदन कुमार, करण कुमार, आदित्य कुमार और नवगछिया इलाके का अमन कुमार शामिल है। ये लोग किराए पर रहते थे। गैंगरेप मामले में तीन और युवकों की संलिप्तता है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़िता बबरगंज इलाके की रहने वाली है।

उसके माता-पिता को घटना की सूचना दी गई है। घटना की सूचना किसी ने एसएसपी आनंद कुमार को दी। इसके बाद सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जब पुलिस उक्त घर में पहुंची और छात्रा के साथ गलत कर रहे युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कमरे से कुछ संदिग्ध सामानों के अलावा मोबाइल, लैपटॉप आदि बरामद किया गया।

पीड़िता ने पुलिस को तीन और लोगों के नाम बताए। कहा कि उनलोगों ने पहले सैंडिस कंपाउंड के पास एक कमरे में दो दिन तक रखकर गलत किया, इसके बाद आदमपुर में रखा। पुलिस के मुताबिक लड़की के माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी तीन दिन पूर्व दोस्त के यहां जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन उस दिन घर नहीं आई। रात को उनके रिश्तेदार का निधन हो गया था। इस कारण वे पुलिस में रिपोर्ट नहीं करके रिश्तेदार के घर चले गए, पुलिस के कॉल के बाद जानकारी हुई।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081004
Users Today : 7
Users Yesterday : 55