सरकार का बड़ा ऐलान: 10 करोड़ ग्राहकों को ₹400 सस्ता मिलेगा LPG सिलेंडर

बिहार पत्रिका डिजिटल, नई दिल्ली, Ujjwala Yojana: महंगाई के मोर्चे पर केंद्र सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर (LPG) के दाम में 200 रुपये की बड़ी कटौती की है। यह राहत घरेलू LPG सिलेंडर वाले सभी लाभार्थियों को मिलेगी।

वहीं, सरकार के इस फैसले के बाद उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को अब कुल 400 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। बता दें कि योजना के तहत पहले से लाभार्थियों को 200 रुपये की सब्सिडी मिलती है। इसका फायदा योजना के करीब 10 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगा। सरकार के इस फैसले के बाद अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एलपीजी सिलेंडर अब 703 रुपये में मिलेगा।

75 लाख नये कनेक्शन

इसके साथ ही सरकार उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख परिवारों को नये एलपीजी कनेक्शन देगी। इससे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की कुल संख्या 10.35 करोड़ हो जाएगी।

देश की राजधानी दिल्ली में उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 703 रुपये में मिलेगा। बता दें कि दिल्ली में अभी घरेलू सिलेंडर 1,103 रुपये में मिलता है। 2019 के चुनाव में भाजपा की बंपर जीत के पीछे इस स्कीम को गेमचेंजर माना गया था और एक बार फिर से मोदी सरकार को इससे फायदे की उम्मीद है।

2016 में हुई थी शुरुआत

केंद्र सरकार ने “स्वच्छ ईंधन, बेहतर जीवन” के नारे के साथ 1 मई 2016 को “प्रधानमंत्री उज्जवला योजना” की शुरुआत की थी। यह योजना धुंआरहित ग्रामीण भारत के सपने को सकार करने की कोशिश है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2022-23 के दौरान उज्ज्वला योजना के तहत 88 प्रतिशत गरीब परिवारों ने रिफिल लिया है। रिफिल लेने वाले लाभार्थी 2017-18 में 3 करोड़ से बढ़कर 2018-19 में 6 करोड़, 2019-20 में 6.5 करोड़, 2020-21 में 8 करोड़, 2021-22 में 8.05 करोड़ और 2022-23 में 8.41 करोड़ हो गए हैं। उज्जवला योजना के लाभार्थियों द्वारा लिया गया कुल रिफिल 2018-19 में 16 करोड़ से बढ़कर 2022-23 में 35 करोड़ हो गया है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080237
Users Today : 32
Users Yesterday : 45