Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोलवारा में सड़क पर जलजमाव से राहगीर परेशान, दुर्घटना का बना रहता है खतरा।

*स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर समस्या की अनदेखी का आरोप, बीडीओ ने जेई से निरीक्षण कराने का दिया आश्वासन*

खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के कोलवारा पंचायत अंतर्गत तेलिया बथान-कुल्हड़िया मुख्य सड़क को जोड़ने वाले मार्ग पर कोलवारा गांव के समीप जलजमाव राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। सड़क पर पानी जमा रहने और जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों का ध्यान अब तक इस समस्या के समाधान की ओर नहीं पहुंच पाया है।

Advertisement Box

इस सड़क से तेलिया बथान, नवटोलिया, तेहाय, पुनौर सहित आसपास के गांवों के लोग प्रतिदिन प्रखंड मुख्यालय आते-जाते हैं। जलजमाव और गड्ढों के कारण खासकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे में राहगीरों को जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से गुजरना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीण संजय दास, जयजयराम शर्मा और अभिनंदन मंडल ने बताया कि इस समस्या से संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक जलनिकासी और सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों ने योजना के संवेदक पर भी समस्या के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो सड़क और अधिक क्षतिग्रस्त हो सकती है। साथ ही, किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

इस संबंध में परबत्ता बीडीओ संतोष कुमार पंडित ने बताया कि समस्या को लेकर विभागीय जेई को स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया जाएगा। निरीक्षण के बाद जल्द से जल्द जलजमाव की समस्या दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।

दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता।

CHANDAN NEWS: झझवा, कुरुमटांड और चांदन में 21 को दुर्गा मेला-विसर्जन, पुलिस प्रशासन मुस्तैद; बिजली विभाग ने कर्मियों को किया तैनात
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: झझवा, कुरुमटांड और चांदन में 21 को दुर्गा मेला-विसर्जन, पुलिस प्रशासन मुस्तैद; बिजली विभाग ने कर्मियों को किया तैनात

CHANDAN NEWS: अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा को उमड़े श्रद्धालु, 500 साल पुराने सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर का इतिहास रहस्य
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा को उमड़े श्रद्धालु, 500 साल पुराने सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर का इतिहास रहस्य

CHANDAN NEWS: महाष्टमी पर सुईया दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दंड प्रणाम और खोंइछा भराई की रस्म निभाई
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: महाष्टमी पर सुईया दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दंड प्रणाम और खोंइछा भराई की रस्म निभाई

BOUNSI NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर बौंसी पुलिस मुस्तैद, सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर बौंसी पुलिस मुस्तैद, सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर

BOUNSI NEWS: अष्टमी पर मां के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, डलिया भरने को मंदिर में लगी लंबी कतार, जय माता दी के जयकारों से गूंजा बौंसी
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: अष्टमी पर मां के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, डलिया भरने को मंदिर में लगी लंबी कतार, जय माता दी के जयकारों से गूंजा बौंसी

सलारपुर को 20 रनों से हराकर कन्हैयाचक बना क्रिकेट चैंपियन।
आज फोकस में

सलारपुर को 20 रनों से हराकर कन्हैयाचक बना क्रिकेट चैंपियन।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp