Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar Breaking News: टीएमबीयू के वीसी ने पीबीएस कॉलेज बांका का किया औचक निरीक्षण, 07 कर्मी पाए गए अनुपस्थित, कार्रवाई के दिए आदेश

Bihar Breaking News, दैनिक बिहार पत्रिका, बांका। बिहार। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने मंगलवार को पीबीएस कॉलेज बांका का औचक निरीक्षण किया है। कुलपति के औचक निरीक्षण के क्रम में 7 कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिसमें एक शिक्षक भी शामिल हैं। मौके पर वीसी प्रो. जवाहर लाल ने अनुपस्थित पाए गए 1 शिक्षक और 6 शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन रोकने का आदेश प्रभारी प्राचार्य को दिए।

कुलपति के औचक निरीक्षण से कॉलेज के शिक्षकों और कर्मियों के बीच हड़कंप मचा रहा। कुलपति ने कहा कि बगैर किसी सूचना के अपने ड्यूटी से गायब रहना कार्तव्यहीनता है। ऐसे लापरवाह सभी कर्मियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा की शिक्षकों और कर्मियों को अपने संस्थान में निर्धारित समय तक हर हाल में उपस्थित रहना होगा, अन्यथा गायब रहने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राजभवन और राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में सभी महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण जारी रहेगा। टीएमबीयू के पीआरओ डॉ. दीपक कुमार दिनकर ने बताया कि कुलपति ने निरीक्षण के क्रम में कॉलेज के शैक्षणिक, प्रशासनिक, लेखा सहित दैनिक उपस्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

मौके पर उन्होंने छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने का भी निर्देश दिया। वीसी ने प्राचार्य को कॉलेज की व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन लाने के साथ-साथ सिस्टम को दुरुस्त करने का आदेश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लापरवाह शिक्षकों और कर्मियों पर शिकंजा कसा जाएगा। कॉलेज का नियमित निरीक्षण किया जाएगा, ढिलशील व्यवस्था अब बिल्कुल नहीं चलेगी।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082083
Users Today : 16
Users Yesterday : 62