Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bhagalpur News: अकबरनगर के पूर्व थानेदार व बिजली जेई पर प्राथमिकी दर्ज

Bhagalpur News, दैनिक बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा, भागलपुर। बिहार। सिल्क सिटी भागलपुर जिलांतर्गत अकबरनगर थानाक्षेत्र के छींट मकंदपुर के रहने वाले विनोद कुमार यादव ने जमीन हड़पने और उसमें सहयोग करने को लेकर कुल सात लोगों के विरुद्ध सीजेएम न्यायालय में नालिसी मुकदमा दर्ज कराया है।

जिसमें उनके विपक्षियों सहित अकबरनगर के पूर्व थानेदार प्रिय रंजन, जेएसआइ रमेश चौधरी और अवकाश प्राप्त कर्मचारी सह सुल्तानगंज अंचल प्रभारी योगेंद्र मंडल को भी आरोपित बनाया है। दर्ज कराये नालिसी में उन्होंने आरोप लगाया है कि अकबरनगर के तत्कालीन थानेदार, जेएसआइ और अंचल कर्मचारी सहित अंचल के दलाल शंकर यादव सहित अन्य लोगों ने षड्यंत्र रचकर मोटी रकम रिश्वत लेकर उनकी जमीन को हड़पने और उनकी हत्या करवाने सहित जालसाजी कर 20 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाया है।

इसके अलावा बांका जिले के धोरैया स्थित पाथर की रहने वाली मायागंज की जीएनएम प्रीति कुमारी ने चार लोगों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना को लेकर सीजेएम न्यायालय में नालिसी मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बहादुरपुर झुरखुरिया के रहने वाले अपने पति आशीष, देवर विकास, सास शीला देवी सहित शाहकुंड फुलवरिया के रहने वाले सजौर बिजली विभाग में कार्यरत जेई नंदोसी राजीव रंजन को नामजद आरोपित बनाया है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082083
Users Today : 16
Users Yesterday : 62