दैनिक बिहार पत्रिका डिजिटल, Khagaria News: खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र में इन दिनों साइबर ठग सक्रिय है। साइबर ठगों के द्वारा ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। साइबर ठगी का एक मामला गढ़मोहिनी – खटहा में सामने आया है। जहां एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठग ने पैंतीस हजार से ज्यादा राशि उड़ा डाले।
उक्त गांव के अमरेश कुमार के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। पीड़ित ने कहा कि उनके मोबाइल पर काल आया कि पीएम किसान योजना की राशि आठ हजार रुपये आया है। जो आपके खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इसके लिए जो जो स्टेप बताया जाए, वह फालो कीजिए। इस क्रम में स्टेप फालो करते-करते उनके अकाउंट से पैंतीस हजार तीन सौ दो रुपये उड़ा डाले गए।
पीड़ित के द्वारा पे- फोन का नंबर सहित यूपीआई नंबर और बाकी स्टेटमेंट भी उपलब्ध कराया गया है। इस मामले में थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने कहा कि आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 31
Users Yesterday : 45