Khagaria News: खगड़िया पुलिस ने एक सप्ताह में 104 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दैनिक बिहार पत्रिका डिजिटल, Khagaria News: खगड़िया पुलिस के द्वारा एक सप्ताह के दौरान विभिन्न मामलों के एक सौ चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी मु. मुशीर आलम ने साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि इस दौरान एक हथियार, 38 लीटर देसी- विदेशी शराब व प्रयुक्त दो वाहनों को जब्त किया गया।

इस दौरान पुलिस के द्वारा कई साहसिक कार्य भी किए गए। परबत्ता पुलिस के द्वारा वांछित सोनू यादव को गिरफ्तार किया गया। मानसी पुलिस के द्वारा सिपाही से मारपीट मामले में तीन को गिरफ्तार किया गया।

भरतखंड पुलिस के द्वारा प्रेम प्रसंग में हत्या मामले में महिला समेत तीन को पकड़ा गया। मानसी पुलिस के द्वारा 50 हजार का इनामी संतोष यादव को गिरफ्तार किया गया।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083574
Users Today : 21
Users Yesterday : 24