Bihar Breaking News: बिहार में बीजेपी नेता के बेटे का अपहरण! : इलाके में मची सनसनी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

दैनिक बिहार पत्रिका डिजिटल, Bihar Breaking News: बिहार में बीजेपी नेता के बेटे के अपहरण का मामला सामने आ रहा है। इस ख़बर के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। वहीं, इस बात की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।

मामला बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चरंगाहा मिश्रा टोली की है, जहां बीजेपी नेता वीरेन्द्र राय के बेटे आदित्य राज (14 साल) के अगवा होने की बात सामने आ रही है। बताया जाता है कि आदित्य राज रामकृष्ण स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है और साइकिल से कोचिंग जाने के लिए अपने घर से निकला था लेकिन लौटकर वापस नहीं आया।

बच्चे के अचानक गायब होने से परिजनों की चिंता बढ़ गयी है। परिजनों को आशंका है कि आदित्य का अपहरण कर लिया गया है। वहीं, इस बड़ी घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है और बच्चे की रिकवरी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

हालांकि, पुलिस ने अबतक अगवा होने की पुष्टि नहीं की है। छात्र को अगवा किया गया है या फिर खुद ही कहीं चला गया है, पुलिस इसकी विधिवत जांच कर रही है।

रिपोर्ट – डेस्क टीम, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083788
Users Today : 13
Users Yesterday : 25