Khagaria News: फुदकीचक में जमकर हुई मारपीट में कई जख्मी,मामला दर्ज

Khagaria News, इरशाद अली/दैनिक बिहार पत्रिका , खगड़िया:जिले के गोगरी थानाक्षेत्र अंतर्गत फुदकीचक में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में कई लोग जख्मी हो गए।इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से गोगरी थाना में आवेदन देकर एक दूसरे पर आरोप लगाया गया है।एक पक्ष की ओर से मनीष कुमार द्वारा गांव के ही कन्हैया कुमार,रोहित कुमार,पच्चू कुमार,सूरज कुमार सहित कई अन्य लोगों को आरोपित करते हुए मामला दर्ज कराया गया है।

दिए गए आवेदन में घर में घुसकर मारपीट करने सहित मां और भाई का सिर फोड़ देने का आरोप लगाया गया है।पीड़ित द्वारा रंगदारी नही देने पर गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी गयी है।वहीं दूसरे पक्ष की ओर से कन्हैया कुमार द्वारा मनीष कुमार, निखिल कुमार,अनीश कुमार, छत्तीस कुमार सहित कई अन्य पर घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट कर घायल कर देने का मामला दर्ज कराया गया है।

पीड़ित द्वारा सोने की चकती और सोने के कान की बाली भी खींच कर भाग जाने की बात कही गयी है।इधर,थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083573
Users Today : 20
Users Yesterday : 24