Bihar News: हाजीपुर में नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री का खुलासा : पुलिस ने मारा छापा तो खुल गयी पोल, ब्रांडेड कंपनियों के हजारों बोरे सीमेंट जब्त

Bihar News: बिहार के हाजीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सराय पुलिस ने नकली सीमेंट फैक्ट्री का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनी के नकली सीमेंट के साथ उपकरण भी बरामद किए हैं।

मिल रही जानकारी के मुताबिक सराय पुलिस की गाड़ी को देखते ही कुछ लोग एक गोदाम से भागने लगे, जिसके बाद पुलिस को शक हुआ और फिर स्थानीय पुलिस ने गाड़ी रोककर गोदाम की तलाशी ली, जिसमें ये बातें सामने आयी कि यहां देश की नामी सीमेंट कंपनियों के नाम पर नकली सीमेंट बनाया जा रहा था।

पुलिस ने मौके से नकली सीमेंट के हजारों बोरे बरामद किए हैं। इसके साथ ही नकली सीमेंट बनाने की मशीन भी बरामद की गई है। इसके साथ ही बोरा पैक करने की मशीन भी जब्त की गई है। । बताया जा रहा है कि गोदाम में जमा हुए सीमेंट को मशीन द्वारा पिसकर नकली सीमेंट बनाया जा रहा था।  फिलहाल पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है। पुलिस ने गोदाम मालिक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083659
Users Today : 25
Users Yesterday : 28