दैनिक बिहार पत्रिका डिजिटल, खगड़िया। खगड़िया के नवनिर्वाचित सांसद राजेश वर्मा ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव से मुलाकात कर खगड़िया की समस्या से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान सांसद ने खगड़िया स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव और सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस का ठहराव की मांग किए।
स्थानीय सांसद ने रेलमंत्री से अलौली से पैसेंजर ट्रेन के परिचालन की शुरुआत और महेशखूंट- गोगरी मार्ग में आर० ओ० बी० के निर्माण की भी मांग किए। इसको लेकर राजेश वर्मा ने रेल मंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपे।जिस पर केंद्रीय मंत्री ने विचार करने का भरोसा दिया।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"
Post Views: 574








Users Today : 10
Users Yesterday : 24