Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BIHAR NEWS: बिहार भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में संगठन और सरकार के समन्वय पर मंथन

Author Image
Written by
Kumar Chandan (Dist Beuro)

बंशीधर बृजवासी और राहुल राज ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया गया जोर

पटना:- बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को भाजपा विधानमंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, सरकार और पार्टी के बीच बेहतर तालमेल तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, विधान पार्षदों और बिहार सरकार के कई मंत्रियों ने भाग लिया। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार संगठन प्रभारी हरीश द्विवेदी, सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता तथा संगीता यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया और विधान पार्षद राजेन्द्र गुप्ता सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

Advertisement Box

दो नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन

बैठक के दौरान राजनीतिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम भी सामने आया। तिरहुत स्नातक विधान परिषद क्षेत्र से नवनिर्वाचित बंशीधर बृजवासी और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित राहुल राज ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

संगठन और सरकार के बीच तालमेल पर विशेष जोर

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक ताकत कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनसेवा के संकल्प पर आधारित है। उन्होंने संगठन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को समाज

के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने बेहतर समन्वय के साथ काम करने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन और सरकार के बीच मजबूत तालमेल से जनसेवा के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के आधार पर जवाब देने की रणनीति

बैठक में विपक्ष की ओर से दिए जा रहे बयानों और लगाए जा रहे आरोपों पर भी चर्चा हुई। पार्टी नेताओं ने इनका जवाब तथ्यों और सरकार के कार्यों के आधार पर देने की रणनीति पर विचार किया। जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों को जनता के बीच सक्रिय रहने तथा संवाद के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया।

मंडल से बूथ तक संगठन को सक्रिय करने की तैयारी

बैठक में प्रदेश से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की योजना पर भी मंथन हुआ। कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद स्थापित करने, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए व्यापक अभियान चलाने और संगठन को अधिक सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने पर चर्चा की गई। इसी क्रम में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। आगामी गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित करने और अभियान के उद्देश्यों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति भी तैयार करने पर विचार हुआ।

मुख्य सचेतक ने किया मंच संचालन

बैठक का मंच संचालन मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया ने किया। अंत में संगठन के सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा संगठनात्मक कार्यों को जनसंपर्क से जोड़ने का आह्वान किया गया।

पूर्व सिविल सर्जन का आदेश बेअसर! चार साल बाद भी परबत्ता सीएचसी में ड्यूटी कर रहीं एएनएम, जांच हुई तो खुल सकते हैं कई राज!
आज फोकस में

पूर्व सिविल सर्जन का आदेश बेअसर! चार साल बाद भी परबत्ता सीएचसी में ड्यूटी कर रहीं एएनएम, जांच हुई तो खुल सकते हैं कई राज!

परबत्ता टेम्पू की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत, घर पहुंचते ही थम गई सांसें।
आज फोकस में

परबत्ता टेम्पू की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत, घर पहुंचते ही थम गई सांसें।

BOUNSI NEWS: बौंसी पुलिस का वारंटियों के खिलाफ अभियान तेज, तीन आरोपित गिरफ्तार; एक को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: बौंसी पुलिस का वारंटियों के खिलाफ अभियान तेज, तीन आरोपित गिरफ्तार; एक को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

BANKA NEWS: अवैध खनन पर बांका प्रशासन का शिकंजा, एक सप्ताह में पांच वाहन जब्त, 3.30 लाख का जुर्माना
आज फोकस में

BANKA NEWS: अवैध खनन पर बांका प्रशासन का शिकंजा, एक सप्ताह में पांच वाहन जब्त, 3.30 लाख का जुर्माना

BANKA NEWS: युवा उत्सव के मंच पर बिखरी बांका की प्रतिभा, कला और रचनात्मकता का दिखा अद्भुत संगम
आज फोकस में

BANKA NEWS: युवा उत्सव के मंच पर बिखरी बांका की प्रतिभा, कला और रचनात्मकता का दिखा अद्भुत संगम

BANKA NEWS: जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, बांका में जिला एवं चार्ज स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न
आज फोकस में

BANKA NEWS: जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, बांका में जिला एवं चार्ज स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 01 नवंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp