सिलेंडर ब्लास्ट से 12 लोग बुरी तरह से झुलस गये, इलाके में मचा हरकम

बिहार: अररिया में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है, जिसमें 12 लोग बुरी तरह से झुलस गये, घटना शास्त्री चौक कोठीहाट के समीप वार्ड संख्या दो में मंगलवार की देर शाम एक शख्स के घर में रसोई गैस सिलेंडर में आग लग जाने से सिलेंडर फट गया, इससे अफरातफरी मच गई। इस घटना में लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन की नाजुक स्थिति देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, रेफर किए घायलों में दो महिलाएं और एक युवक शामिल हैं, अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक के एन सिंह और उनकी टीम द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है, डॉक्टरों ने बताया कि तीन घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083603
Users Today : 25
Users Yesterday : 25