Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परबत्ता खेत में घास काटने गई महिला को जहरीले सांप ने डसा, सीएचसी परबत्ता में चल रहा इलाज।

 खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव में खेत में घास काटने गई एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परबत्ता पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। समय पर अस्पताल पहुंचने से महिला को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकी।

जख्मी महिला की पहचान कुल्हड़िया गांव निवासी मो. बसीम की 25 वर्षीय पत्नी नेहा खातून के रूप में हुई है। महिला ने बताया कि वह खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान घास के बीच छिपे एक सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने के बाद वह घबरा गई और इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisement Box

इधर, सीएचसी परबत्ता में तैनात चिकित्सक डॉ. आशीष कश्यप ने महिला का तत्काल उपचार किया। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल लाकर आवश्यक इलाज शुरू किया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर किया जाएगा।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक महिला की स्थिति ठीक बताई जा रही थी। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय बर्बाद नहीं करें। पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं, ताकि समय पर उचित इलाज मिल सके।

दैनिक बिहार पत्रिका गुरुदेव कुमार।

परबत्ता छत से गिरकर मासूम की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम।
आज फोकस में

परबत्ता छत से गिरकर मासूम की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम।

सलारपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, चार लोग जख्मी।
आज फोकस में

सलारपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, चार लोग जख्मी।

दीपावली पर घर लौटने का सपना रह गया अधूरा, सड़क हादसे में परबत्ता के सोनू समेत दो युवकों की मौत।
आज फोकस में

दीपावली पर घर लौटने का सपना रह गया अधूरा, सड़क हादसे में परबत्ता के सोनू समेत दो युवकों की मौत।

परबत्ता तीन वर्षों से मखाना की खेती कर रहे किसान रामप्रवेश शर्मा, पारंपरिक खेती से हटकर दिखा रहे नई राह।
आज फोकस में

परबत्ता तीन वर्षों से मखाना की खेती कर रहे किसान रामप्रवेश शर्मा, पारंपरिक खेती से हटकर दिखा रहे नई राह।

<span class=परबत्ता खेत में घास काटने गई महिला को जहरीले सांप ने डसा, सीएचसी परबत्ता में चल रहा इलाज।">
आज फोकस में

परबत्ता खेत में घास काटने गई महिला को जहरीले सांप ने डसा, सीएचसी परबत्ता में चल रहा इलाज।

परबत्ता शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख, नकदी-जेवर समेत लाखों की संपत्ति नष्ट।
आज फोकस में

परबत्ता शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख, नकदी-जेवर समेत लाखों की संपत्ति नष्ट।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 08 नवंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp