खगड़िया/परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में चार लोग जख्मी हो गए। घायलों की पहचान सलारपुर गांव निवासी आशुतोष कुमार (20), पिता संजय प्रसाद यादव, संजय प्रसाद यादव (52), पिता स्व. रामश्रवण यादव, सुभाष यादव (64), पिता स्व. हिरदी यादव तथा जयराम कुमार (17), पिता राजेश यादव के रूप में हुई है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), परबत्ता लाया गया। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र कुमार शर्मा ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि सभी जख्मी लोगों का इलाज करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।
इधर, गांव में दो पक्षों के बीच हुई इस मारपीट की घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है। हालांकि, घटना किस बात को लेकर शुरू हुई और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी स्पष्ट जानकारी खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आ सकी थी। पुलिस की ओर से घटना को लेकर आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार है।
दैनिक बिहार पत्रिका गुरुदेव कुमार।



