Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परबत्ता छत से गिरकर मासूम की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम।

 खगड़िया/परबत्ता थाना क्षेत्र के अगुवानी गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में छत से गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान अगुवानी गांव निवासी लक्ष्मण मंडल के पुत्र आंस राज उर्फ डोमा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, आंस राज उर्फ डोमा किसी कारणवश घर की छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), परबत्ता लाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी।

Advertisement Box

सीएचसी परबत्ता में तैनात चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चा जब अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। चिकित्सक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत होने की पुष्टि की।

बच्चे की मौत के बाद परिजन उसके शव को लेकर अपने घर चले गए। इस हृदयविदारक घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।

 

 

दैनिक बिहार पत्रिका गुरुदेव कुमार 

<span class=परबत्ता छत से गिरकर मासूम की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम।">
आज फोकस में

परबत्ता छत से गिरकर मासूम की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम।

सलारपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, चार लोग जख्मी।
आज फोकस में

सलारपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, चार लोग जख्मी।

दीपावली पर घर लौटने का सपना रह गया अधूरा, सड़क हादसे में परबत्ता के सोनू समेत दो युवकों की मौत।
आज फोकस में

दीपावली पर घर लौटने का सपना रह गया अधूरा, सड़क हादसे में परबत्ता के सोनू समेत दो युवकों की मौत।

परबत्ता तीन वर्षों से मखाना की खेती कर रहे किसान रामप्रवेश शर्मा, पारंपरिक खेती से हटकर दिखा रहे नई राह।
आज फोकस में

परबत्ता तीन वर्षों से मखाना की खेती कर रहे किसान रामप्रवेश शर्मा, पारंपरिक खेती से हटकर दिखा रहे नई राह।

परबत्ता खेत में घास काटने गई महिला को जहरीले सांप ने डसा, सीएचसी परबत्ता में चल रहा इलाज।
आज फोकस में

परबत्ता खेत में घास काटने गई महिला को जहरीले सांप ने डसा, सीएचसी परबत्ता में चल रहा इलाज।

परबत्ता शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख, नकदी-जेवर समेत लाखों की संपत्ति नष्ट।
आज फोकस में

परबत्ता शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख, नकदी-जेवर समेत लाखों की संपत्ति नष्ट।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 08 नवंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp