Bihar News_दैनिक बिहार पत्रिका/छपरा: जिले के कोपा थाना क्षेत्र में एक धार्मिक जुलूस के दौरान देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के वास्तविक स्वरूप से छेड़छाड़ किए जाने के मामले में सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। सारण एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमे तिरंगे झंडे में अशोक चक्र के स्थान पर चांद तारा लगाया हुआ है।
जो भारतीय ध्वज संहिता 2002 सहित कई अधिनियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। वीडियो के सत्यापन के दौरान पाया गया कि वह वीडियो कोपा थाना क्षेत्र में निकाले गए मिलाद-उल-नबी जुलूस की है। उपरोक्त घटना के संदर्भ में उनके निर्देशानुसार जांच करके कोपा थाना में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई करने की प्रक्रिया की जा रही है। इस कृत्य में शामिल सभी व्यक्तियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 19
Users Yesterday : 62