Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar News: भोजन वितरण व पौधा लगाकर ई.विजय राज ने मनाया अभियंता दिवस

Bihar News _दैनिक बिहार पत्रिका/छपरा: अभियन्ता दिवस के अवसर पर युवा क्रांति रोटी बैंक संस्थापक ई. विजय राज ने भोजन वितरण और पौधारोपण कर अभियंता दिवस मनाया।रोटी बैंक द्वारा छपरा शहर को हरा-भरा बनाने के संकल्प और सोच लेकर लगातार छपरा शहर में पौधारोपण किया जा रहा है।संस्थापक ई. विजय राज ने कहा एक इंजीनियर होना अपने आप में गर्व की बात है।सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर अभियंता दिवस मनाया जाता है।

विश्वेश्वरैया ने भारतीय अभियंत्रण क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान से राष्ट्र निर्माण और विकास में अमूल्य सहयोग दिया है।उन्होंने कई डैम्स और जल प्रबंधन प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व किया। उनके महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में कर्नाटक के कृष्णराज सागर डैम का निर्माण प्रमुख है। उन्होंने औद्योगिकीकरण और बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसके चलते उन्हें 1955 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न से नवाजा गया।इस अवसर पर ई.विजय राज, ई.राशीद रिजवी, ई.रिजवान फातमी ने छपरा जंक्शन परिसर में पौधारोपण किया।

राशिद रिजवी ने कहा कि पौधा लगाने का लक्ष्य अब शहरी इलाकों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में टीम की अहम भूमिका निभा रही है। इस मौके पर प्रतिदिन की तरफ जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया।विवेक सिंह ने कहा कि युवाओं को इसके लिए आगे आना होगा। देश व समाज को बदलने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मौके पर मुख्य रूप से संतोष श्रीवास्तव और विवेक गोलु ,नाजिश छपरावी, सुधीर राज सहित युवा क्रांति रोटी बैंक के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082086
Users Today : 19
Users Yesterday : 62