Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar News: छपरा शहर के निचले इलाकों समेत सरकारी बाजार में घुसा बाढ़ का पानी

Bihar News_दैनिक बिहार पत्रिका/छपरा। नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण छपरा शहर के निचले इलाके में बाढ़ का का पानी अब रिहायशी इलाकों में घुस गया है। रिविलगंज प्रखंड और सदर प्रखंड के 35 गांव को बाढ़ के पानी ने घेर लिया है। गांव में 5 से 15 फीट तक पानी फैल गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने-अपने घरों के छत और ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। चार दिनों से लगातार सरयू नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है।

शहरी क्षेत्र के दक्षिणी हिस्से में बाढ़ का कर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। शहर से सटे रिविलगंज प्रखंड के दीलिया रहीमपुर पंचायत सहित नगर निगम के कई वार्ड में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिससे लोगों को खास परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चार दिनों से बाढ़ में गिरे होने के बावजूद भी अभी तक जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिसको लेकर बाढ़ पीड़ित लोगों में बेहद आक्रोश देखने को मिल रहा है।

बाढ़ से प्रभावित लोगों का कहना है कि विगत चार दिनों से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। घर में खाने को न अन्न है और ना पीने के लिए साफ पानी। बावजूद इसके जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। छत पर सभी लोग शरण लिए हुए हैं। अत्यधिक पानी बढ़ जाने से जहरीले कीड़े मकोड़े का भी खतरा बढ़ गया है। बिजली नहीं होने से रात के अंधेरे में और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इधर छपरा में शहर के सलेमपुर चौक , मौना चौक सरकारी बाजार तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। शहर के नगर पालिका चौक, नगर निगम व कलेक्ट्रेट परिसर में भी पानी घुस गया है। शहर के कई मुख्य पथों पर नाला के माध्यम से बाढ़ का पानी घुसने लगा है। साहेबगंज मौना चौक सब्जी मंडी, सलेमपुर रोड, बूटन बारी, डीएवी गली, साहेबगंज सोनार पट्टी समेत अन्य हिस्सों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082086
Users Today : 19
Users Yesterday : 62