Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परबत्ता चौकीदार बताकर मांगी रंगदारी, विरोध करने पर दुकानदार की लोहे की रॉड से पिटाई और लूटपाट का आरोप।

*मडैया में पटाखा दुकान पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने किया हमला, 1800 रुपये नकद और मोबाइल छीनने का आरोप; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी*

खगड़िया/परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मडैया थाना क्षेत्र में चौकीदार बताकर रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार के साथ मारपीट कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। घटना 8 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे से 9:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। पीड़ित दुकानदार मडैया गांव निवासी मो. मंजर आलम (32 वर्ष) ने मडैया थाना में लिखित आवेदन देकर आधा दर्जन से अधिक नामजद लोगों पर रंगदारी मांगने, दुकान में लूटपाट करने, जानलेवा हमला करने और मोबाइल व नकदी छीनने का आरोप लगाया है।

Advertisement Box

पीड़ित के अनुसार, वह मडैया-परबत्ता मुख्य सड़क किनारे मनिहारी की दुकान चलाता है। दीपावली को लेकर 7 नवंबर से दुकान में पटाखों की बिक्री कर रहा था। इसी दौरान 8 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे बैसा गांव निवासी भूखन पासवान उसकी दुकान पर पहुंचा और थाना प्रभारी के नाम पर रंगदारी की मांग की। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने खुद को थाना का चौकीदार बताते हुए धमकी दी और वहां से चला गया।

आवेदन में बताया गया है कि रात करीब 9:30 बजे भूखन पासवान अपने पुत्र दुर्गेश पासवान सहित धर्मेंद्र पासवान, सन्नी पासवान, श्याम पासवान, त्रिवर्ष पासवान और शिवम कुमार के साथ दोबारा दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि सभी ने मिलकर दुकान में रखे पटाखों की लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर लोहे की रॉड से दुकानदार की पीठ पर वार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस दौरान भूखन पासवान द्वारा अन्य लोगों को खून नहीं बहाने और आपत्तिजनक शब्द की बातें कहने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान दुर्गेश पासवान ने दुकान के अंदर घुसकर काउंटर का शीशा तोड़ दिया तथा बिक्री के 1800 रुपये नकद और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया। मोबाइल में पीड़ित के नाम से सिम लगा था। आरोपियों के साथ कुछ अज्ञात लोगों के भी तीन बाइक से पहुंचने की बात आवेदन में कही गई है। इनमें भूखन पासवान के पास बुलु रंग की पल्सर बाइक (नंबर BR-34 R-8663) होने का उल्लेख किया गया है।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद आरोपियों ने जातीय टिप्पणी करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने और थाने में कार्रवाई नहीं होने देने की धमकी दी। मारपीट में जख्मी दुकानदार का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में कराया गया। इलाजरत रहने के कारण आवेदन देने में विलंब होने की बात भी कही गई है। *इधर, मडैया थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।*

दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार।

परबत्ता पत्नी संग दंड प्रणाम करते गंगा घाट से मां के दरबार पहुंचे नवनिर्वाचित MLC डॉ. संजीव कुमार।
आज फोकस में

परबत्ता पत्नी संग दंड प्रणाम करते गंगा घाट से मां के दरबार पहुंचे नवनिर्वाचित MLC डॉ. संजीव कुमार।

परबत्ता जय माता दी के जयकारों से गूंजा कन्हैयाचक, मां काली की प्रतिमा का निकला भव्य विसर्जन जुलूस।
आज फोकस में

परबत्ता जय माता दी के जयकारों से गूंजा कन्हैयाचक, मां काली की प्रतिमा का निकला भव्य विसर्जन जुलूस।

<span class=परबत्ता चौकीदार बताकर मांगी रंगदारी, विरोध करने पर दुकानदार की लोहे की रॉड से पिटाई और लूटपाट का आरोप।">
आज फोकस में

परबत्ता चौकीदार बताकर मांगी रंगदारी, विरोध करने पर दुकानदार की लोहे की रॉड से पिटाई और लूटपाट का आरोप।

परबत्ता जीत के बाद पैतृक गांव पहुंचे राजद के पटना एमएलसी डॉ. संजीव कुमार, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत।
आज फोकस में

परबत्ता जीत के बाद पैतृक गांव पहुंचे राजद के पटना एमएलसी डॉ. संजीव कुमार, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत।

बंदेहरा में महिला फुटबॉल मैच का सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह।
आज फोकस में

बंदेहरा में महिला फुटबॉल मैच का सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह।

Khagaria News: खटाहा में काली पूजा पर कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों ने रचनाओं से बांधा समां
आज फोकस में

Khagaria News: खटाहा में काली पूजा पर कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों ने रचनाओं से बांधा समां

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 11 नवंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp