Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परबत्ता में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत 10 लोग घायल, तीन सदर अस्पताल रेफर

सलारपुर, नयागांव सतखुट्टी और कर्णा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, सभी घायलों का सीएचसी परबत्ता में कराया गया इलाज

परबत्ता। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट की घटनाओं में महिला समेत कुल 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परबत्ता लाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया गया।

Advertisement Box

घायलों की पहचान सलारपुर गांव निवासी स्व. रामेश्वर यादव के 52 वर्षीय पुत्र संजय प्रसाद यादव एवं 20 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार, हिरदी यादव के 64 वर्षीय पुत्र सुभाष यादव तथा राजेश यादव के 17 वर्षीय पुत्र जयराम कुमार के रूप में हुई है। वहीं, नयागांव सतखुट्टी निवासी सुभाष तांती के तीन पुत्र 20 वर्षीय संतोष कुमार, 18 वर्षीय श्रवण कुमार और 15 वर्षीय दीपक कुमार भी मारपीट में घायल हुए हैं।

इसके अलावा कर्णा गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें उदयकांत सिंह के 45 वर्षीय पुत्र मनोज सिंह एवं 40 वर्षीय पत्नी स्वर लता देवी तथा निर्धन यादव के 55 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार और 28 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार घायल हो गए।

इधर, सीएचसी परबत्ता में तैनात चिकित्सक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। उपचार के बाद तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया गया है। घटनाओं के बाद संबंधित गांवों में मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

दैनिक बिहार पत्रिका गुरुदेव कुमार।

Khagaria News: खटाहा में काली पूजा पर कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों ने रचनाओं से बांधा समां
आज फोकस में

Khagaria News: खटाहा में काली पूजा पर कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों ने रचनाओं से बांधा समां

तेमथा राका में काली पूजा पर कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम।
आज फोकस में

तेमथा राका में काली पूजा पर कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम।

<span class=परबत्ता में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत 10 लोग घायल, तीन सदर अस्पताल रेफर">
आज फोकस में

परबत्ता में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत 10 लोग घायल, तीन सदर अस्पताल रेफर

मड़ैया थाना क्षेत्र में मारपीट के बाद अस्पताल से लौट रहे घायलों पर चाकू से हमला, दो की हालत गंभीर।
आज फोकस में

मड़ैया थाना क्षेत्र में मारपीट के बाद अस्पताल से लौट रहे घायलों पर चाकू से हमला, दो की हालत गंभीर।

खगड़िया में आस्था लोक हॉस्पिटल का निबंधन रद्द, सभी चिकित्सीय कार्यों पर तत्काल रोक
आज फोकस में

खगड़िया में आस्था लोक हॉस्पिटल का निबंधन रद्द, सभी चिकित्सीय कार्यों पर तत्काल रोक

परबत्ता छत से गिरकर मासूम की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम।
आज फोकस में

परबत्ता छत से गिरकर मासूम की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 09 नवंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp