Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Khagaria News: खटाहा में काली पूजा पर कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों ने रचनाओं से बांधा समां

Author Image
Written by
Bureau Report

नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेश कुमार पंडित ने किया उद्घाटन, कवियों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

दैनिक बिहार पत्रिका, गोगरी। खटाहा, गोगरी में काली पूजा के शुभ अवसर पर महाकाली पूजा समिति की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गोगरी जमालपुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष राजेश कुमार पंडित ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सैनिक स्कूल के प्रबंधक सुबोध कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों ने अपनी कविताओं और गजलों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

Advertisement Box

कार्यक्रम के दौरान राजेश कुमार पंडित और सुबोध कुमार ने संयुक्त रूप से सभी कवियों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कवि सम्मेलन का संचालन नंदकिशोर सिंह ने किया। इस दौरान कवि कामरान अल्वी, शिव कुमार सुमन, संगीता चौरसिया, शशि शेखर, अमिराज कुमार, आनंद, कंचन नंदन और हर्ष सहित कई रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

कवि शशि शेखर ने मां महाकाली की महिमा का वर्णन करते हुए कविता पाठ किया। उन्होंने कहा, “जब-जब धरती पर पाप बढ़ा, तब-तब मां काली ने आकर दुष्टों का संहार किया।” वहीं, कामरान अल्वी ने अपनी गजल के माध्यम से जीवन के संघर्ष और दुखों को बयां करते हुए पढ़ा, “राहत, सुकून, चैन बहुत कम है दोस्तों, एक जिंदगी है और बहुत गम है दोस्तों।” कवियों की इन प्रस्तुतियों पर उपस्थित श्रोताओं ने खूब सराहना की।

कार्यक्रम में मेला समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन, सचिव दिलीप दिनकर और कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। काली पूजा के अवसर पर आयोजित इस कवि सम्मेलन ने धार्मिक आयोजन के साथ साहित्यिक और सांस्कृतिक वातावरण को भी समृद्ध किया।

रिपोर्ट: फरदीन अंसारी, दैनिक बिहार पत्रिका 

<span class=Khagaria News: खटाहा में काली पूजा पर कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों ने रचनाओं से बांधा समां">
आज फोकस में

Khagaria News: खटाहा में काली पूजा पर कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों ने रचनाओं से बांधा समां

तेमथा राका में काली पूजा पर कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम।
आज फोकस में

तेमथा राका में काली पूजा पर कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम।

परबत्ता में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत 10 लोग घायल, तीन सदर अस्पताल रेफर
आज फोकस में

परबत्ता में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत 10 लोग घायल, तीन सदर अस्पताल रेफर

मड़ैया थाना क्षेत्र में मारपीट के बाद अस्पताल से लौट रहे घायलों पर चाकू से हमला, दो की हालत गंभीर।
आज फोकस में

मड़ैया थाना क्षेत्र में मारपीट के बाद अस्पताल से लौट रहे घायलों पर चाकू से हमला, दो की हालत गंभीर।

खगड़िया में आस्था लोक हॉस्पिटल का निबंधन रद्द, सभी चिकित्सीय कार्यों पर तत्काल रोक
आज फोकस में

खगड़िया में आस्था लोक हॉस्पिटल का निबंधन रद्द, सभी चिकित्सीय कार्यों पर तत्काल रोक

परबत्ता छत से गिरकर मासूम की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम।
आज फोकस में

परबत्ता छत से गिरकर मासूम की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 09 नवंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp