खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत कन्हैयाचक में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच भव्य रूप से निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। मां काली के दर्शन और अंतिम विदाई के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।p
विसर्जन जुलूस के दौरान पूरा इलाका जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ जुलूस में शामिल हुए। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मां काली की प्रतिमा के साथ निकले जुलूस ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मां के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
मां काली की विदाई के इस भावुक क्षण में श्रद्धालुओं की आंखों में जहां मां के प्रति अटूट श्रद्धा दिखी, वहीं अगले वर्ष पुनः मां के आगमन की उम्मीद भी झलकती रही। भक्तों ने जयकारों के साथ मां को विदाई दी।
कन्हैयाचक में आयोजित यह विसर्जन जुलूस क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सामूहिक भक्ति का सुंदर उदाहरण बना।
दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार।


परबत्ता जय माता दी के









