Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परबत्ता पत्नी संग दंड प्रणाम करते गंगा घाट से मां के दरबार पहुंचे नवनिर्वाचित MLC डॉ. संजीव कुमार।

*राजनीतिक सफलता के बाद भी नहीं भूले अपनी आस्था और संस्कार, स्वर्ण देवी दुर्गा मंदिर में टेका माथा*

खगड़िया/परबत्ता पद और प्रतिष्ठा के साथ अपनी आस्था, संस्कार और पैतृक मिट्टी से जुड़ाव की अनूठी तस्वीर परबत्ता प्रखंड के नयागांव सतखुट्टी में देखने को मिली। पूर्व विधायक एवं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान पार्षद (MLC) डॉ. संजीव कुमार अपनी पत्नी के साथ पैतृक गांव नयागांव सतखुट्टी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्नी के साथ सीढ़ी गंगा घाट से स्वर्ण देवी दुर्गा मंदिर तक दंड प्रणाम करते हुए यात्रा पूरी की और मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Advertisement Box

नई राजनीतिक जिम्मेदारी और बड़ी सफलता के बीच दंपती की यह धार्मिक यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। गंगा घाट से मंदिर तक दंड प्रणाम करते हुए पहुंचने के दौरान उनकी श्रद्धा और भक्ति देखते ही बनी। मंदिर पहुंचकर उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि के साथ जनसेवा के अपने दायित्वों को निभाने का आशीर्वाद मांगा।

इस मौके पर उनकी आस्था और सादगी लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी रही। स्थानीय लोगों ने इसे अपनी परंपरा, संस्कार और धार्मिक विश्वास से जुड़ाव का उदाहरण बताया।

राजनीतिक सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी मां के दरबार में श्रद्धा के साथ शीश झुकाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जय माता दी!

दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार।

<span class=परबत्ता पत्नी संग दंड प्रणाम करते गंगा घाट से मां के दरबार पहुंचे नवनिर्वाचित MLC डॉ. संजीव कुमार।">
आज फोकस में

परबत्ता पत्नी संग दंड प्रणाम करते गंगा घाट से मां के दरबार पहुंचे नवनिर्वाचित MLC डॉ. संजीव कुमार।

परबत्ता जय माता दी के जयकारों से गूंजा कन्हैयाचक, मां काली की प्रतिमा का निकला भव्य विसर्जन जुलूस।
आज फोकस में

परबत्ता जय माता दी के जयकारों से गूंजा कन्हैयाचक, मां काली की प्रतिमा का निकला भव्य विसर्जन जुलूस।

परबत्ता चौकीदार बताकर मांगी रंगदारी, विरोध करने पर दुकानदार की लोहे की रॉड से पिटाई और लूटपाट का आरोप।
आज फोकस में

परबत्ता चौकीदार बताकर मांगी रंगदारी, विरोध करने पर दुकानदार की लोहे की रॉड से पिटाई और लूटपाट का आरोप।

परबत्ता जीत के बाद पैतृक गांव पहुंचे राजद के पटना एमएलसी डॉ. संजीव कुमार, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत।
आज फोकस में

परबत्ता जीत के बाद पैतृक गांव पहुंचे राजद के पटना एमएलसी डॉ. संजीव कुमार, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत।

बंदेहरा में महिला फुटबॉल मैच का सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह।
आज फोकस में

बंदेहरा में महिला फुटबॉल मैच का सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह।

Khagaria News: खटाहा में काली पूजा पर कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों ने रचनाओं से बांधा समां
आज फोकस में

Khagaria News: खटाहा में काली पूजा पर कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों ने रचनाओं से बांधा समां

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 11 नवंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp