Bihar News: चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Bihar News_दैनिक बिहार पत्रिका/छपरा। जनता बाजार थाना अंतर्गत मोड़ पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है , इसी क्रम में रविवार को गस्ती टीम को देखकर बाइक सवार दो युवक अचानक बाइक घुमा कर भागने लगे। गस्ती टीम ने तुरंत पीछा कर युवको की तलाशी लेनी शुरू की तो युवको के पास कोई आपत्तिजनक समान बरामद नही हुआ ।

पुलिस द्वारा उक्त मोटरसाईकिल के संबंध में पूछा गया तो युवकों द्वारा मोटरसाईकिल से संबंधित कोई कागजात उपस्थित नहीं किया गया तथा बताया गया कि यह मोटरसाईकिल चोरी का है जिसे सिवान से चोरी किया गया तथा इसे हमलोग बेचने जा रहे हैं। गिरफ्तार युवक जनता बाजार निवासी उपेन्द्र कुमार तथा भगवानपुर हाट निवासी रविशंकर कुमार है । जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

रिपोर्ट: पीयूष तिवारी, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083823
Users Today : 31
Users Yesterday : 17