Bihar News: हाई स्कूल अमनौर में हुआ मासिक प्रगति पत्र का वितरण

Bihar News_दैनिक बिहार पत्रिका/छपरा।‌ राज्य के सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की मासिक परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी किया गया। विभागीय निदेश के अनुसार शनिवार को विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक बैठक की गई और प्रत्येक विद्यार्थी के प्रगति-पत्रक पर शिक्षकों और अभिभावकों की चर्चा भी की गई।

साथ ही छात्र किसी विषय में अथवा किसी विशेष सह शैक्षिक गतिविधि में पीछे हैं तो उस कमी को दूर करने के लिए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों के स्तर पर क्या कदम उठाए जा सकते हैं इस पर भी चर्चा की गई ।

प्रधानाध्यापक योगेंद्र राम ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते है।परीक्षा के बाद प्रगति पत्रक पाकर बच्चों में खुशी झलकती है। इस मौके पर शिक्षक गजेंद्र सिंह,अनीश कुमार सिंह,विश्वनेक समदर्शी, पराग त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083823
Users Today : 31
Users Yesterday : 17