खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के नयागांव गोढ़ियासी में छठ मेला के अवसर पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन परबत्ता अंचलाधिकारी हरिनाथ राम ने किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।
इस मौके पर सीओ हरिनाथ राम ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेल से अनुशासन, आपसी सहयोग, भाईचारा और प्रतिस्पर्धा की भावना मजबूत होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। मैच देखने के लिए मेला परिसर में ग्रामीणों एवं खेल प्रेमियों की भीड़ जुटी रही। छठ मेला में खेल आयोजन से उत्सवी माहौल और अधिक आकर्षक बना रहा।
दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार पंडित।








