Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कटिहार में कबड्डी प्रतियोगिता में खगड़िया की बेटियों ने लहराया परचम, बनी उपविजेता।

*मधेपुरा, किशनगंज और भागलपुर को हराकर फाइनल में पहुंची टीम, कटिहार से कड़े मुकाबले में मिली हार*

खगड़िया : जिले की बालिका कबड्डी टीम ने शानदार खेल प्रदर्शन कर एक बार फिर खगड़िया का नाम रोशन किया है। 11 एवं 12 नवंबर को कटिहार में आयोजित डे-नाइट कबड्डी टूर्नामेंट में खगड़िया की बेटियों ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों एवं कबड्डी संघ के पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है।

Advertisement Box

प्रतियोगिता में खगड़िया की टीम ने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, मजबूत रक्षा और आक्रामक रणनीति के दम पर मधेपुरा, किशनगंज एवं भागलपुर की टीमों को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला मेजबान कटिहार की टीम के साथ हुआ, जिसमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। कड़े संघर्ष के बावजूद खगड़िया की टीम जीत से चूक गई और उपविजेता बनी।

टीम की सफलता पर जिला कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष आर्किटेक्ट शुभम कुमार ने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर मिठाई खिलाई और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बेटियों का फाइनल तक पहुंचना और उपविजेता बनना गर्व की बात है। हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन खिलाड़ियों का संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास ही असली पहचान है। उचित संसाधन और मार्गदर्शन मिले तो ये खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन कर सकती हैं।

संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार चौहान, सचिव प्रियदर्शना सिंह सहित पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी टीम का मनोबल बढ़ाया। टीम कोच प्रकाश कुमार एवं चंद्रमणि के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह सफलता हासिल की। प्रतियोगिता में छोटी, गुड़िया, पुष्पा, राखी, राधिका, सुलेखा, ममता, साक्षी, प्रिया और अर्चना समेत अन्य खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम की उपलब्धि से जिले की अन्य बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

 

दैनिक बिहार पत्रिका गुरुदेव कुमार पंडित।

खगड़िया आईपीडी में भर्ती मरीजों का बनेगा ईएचआर, डॉक्टरों की ड्यूटी मॉडल रोस्टर से होगी निर्धारित।
आज फोकस में

खगड़िया आईपीडी में भर्ती मरीजों का बनेगा ईएचआर, डॉक्टरों की ड्यूटी मॉडल रोस्टर से होगी निर्धारित।

गोगरी रोमांचक फाइनल में महेशखूंट ने खगड़िया को हराकर जीती क्रिकेट ट्रॉफी।
आज फोकस में

गोगरी रोमांचक फाइनल में महेशखूंट ने खगड़िया को हराकर जीती क्रिकेट ट्रॉफी।

अगुवानी-महेशखूंट मुख्य सड़क पर परबत्ता बाजार में जाम से लोग परेशान, आवागमन बना मुश्किल।
आज फोकस में

अगुवानी-महेशखूंट मुख्य सड़क पर परबत्ता बाजार में जाम से लोग परेशान, आवागमन बना मुश्किल।

परबत्ता आईटी भवन में दो साल से खराब पड़ा आरओ, लाखों खर्च के बाद भी लोगों को नहीं मिल रहा पानी।
आज फोकस में

परबत्ता आईटी भवन में दो साल से खराब पड़ा आरओ, लाखों खर्च के बाद भी लोगों को नहीं मिल रहा पानी।

<span class=कटिहार में कबड्डी प्रतियोगिता में खगड़िया की बेटियों ने लहराया परचम, बनी उपविजेता।">
आज फोकस में

कटिहार में कबड्डी प्रतियोगिता में खगड़िया की बेटियों ने लहराया परचम, बनी उपविजेता।

परबत्ता पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, मोबाइल बरामद।
आज फोकस में

परबत्ता पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, मोबाइल बरामद।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp