खगड़िया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने को लेकर निर्वाचन आयोग ने कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में निर्वाचक सूची प्रेक्षक सह मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने खगड़िया का प्रथम दौरा कर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा दावा-आपत्ति प्रपत्रों के संधारण एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के बाद समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी विक्रम विरकर की मौजूदगी में विधायकगण एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, पारदर्शिता और अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
विस्तार से चर्चा हुई।
प्रेक्षक प्रेम सिंह मीणा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं हो। उन्होंने मतदाता सूची में लिंगानुपात को वर्तमान 896 से बढ़ाकर 930 तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए महिला मतदाताओं के नाम अधिकाधिक जोड़ने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने विशेष अभियान दिवस के दौरान सभी बीएलओ को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने, दावा-आपत्ति प्रपत्रों का समय पर संधारण करने तथा पुनरीक्षण कार्य का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। साथ ही, कार्यों की नियमित समीक्षा कर कमियों को दूर करने की बात कही।
प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें और नाम छूटने की स्थिति में संबंधित बीएलओ से संपर्क कर दावा प्रपत्र भरें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में कोई पात्र नागरिक भागीदारी से वंचित न रहे।
दैनिक बिहार पत्रिका गुरुदेव कुमार पंडित।


मतदाता सूची में पात्र लोगों








