राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ को नमन
गोगरी (खगड़िया)। नगर परिषद गोगरी जमालपुर क्षेत्र स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के स्थायी सदस्य एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य स्वर्गीय कामेश्वर चौपाल की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा कार्यकर्ता मोहन कुमार ने किया, जिसमें गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत ने स्वर्गीय कामेश्वर चौपाल के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “स्वर्गीय कामेश्वर चौपाल जी का नहीं रहना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे दो बार बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के स्थायी सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमें हर वर्ष उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करना चाहिए।”
इस श्रद्धांजलि सभा में कई राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा, प्रदेश मीडिया प्रभारी रवीश अन्ना, जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के खगड़िया जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद नीतिश कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अमर सिन्हा, भाजपा नगर परिषद अध्यक्ष कुंदन निषाद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय कामेश्वर चौपाल के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल,दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 32
Users Yesterday : 45