ऋण चुकाने की दी गई अंतिम चेतावनी, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई
खगड़िया। जिले के ग्राम शिसवा स्थित ठाकुरबाड़ी प्रांगण में शाखा फुदकीचक द्वारा विशेष समझौता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्राहकों को एकमुश्त समझौता, केसीसी उत्थान, केसीसी नवीनीकरण एवं केसीसी इन्हांसमेंट स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे वे कानूनी कार्रवाई से बच सकें।
कार्यक्रम में प्रधान कार्यालय से आए मुख्य प्रबंधक राकेश कुमार, बेगूसराय के क्षेत्रीय प्रबंधक कुंज बिहारी कुमार, शाखा प्रबंधक अमित मिश्रा, रिकवरी अधिकारी अमित कुमार एवं अंकित कुमार उपस्थित रहे।
मुख्य प्रबंधक राकेश कुमार ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि जिन ऋण धारकों के खिलाफ बॉडी वारंट जारी हो चुका है, उनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने सभी डिफॉल्टरों से आग्रह किया कि वे तत्काल शाखा में जाकर अपनी पूरी राशि जमा कर ऋण का निपटारा करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई से बचना संभव नहीं होगा।
शिविर के दौरान किसानों एवं अन्य ऋण धारकों को ऋण निपटान से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी देकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। अधिकारियों ने ग्राहकों से अपील की कि वे समय पर ऋण भुगतान कर अनावश्यक कानूनी झंझट से बचें।
रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 32
Users Yesterday : 45