खगड़िया: 11 फरवरी से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी

लीची बगान में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

खगड़िया। जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के बबराहा गांव निवासी मुकेश यादव के 21 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राकेश 11 फरवरी से लापता था, और उसका शव बबराहा व राका गांव के बीच स्थित लीची बगान में बरामद हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही परबत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। शव मिलने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, इस मामले को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्ट: मो. साजिद, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083663
Users Today : 29
Users Yesterday : 28