Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

कृष्णा अलावरु बने बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी

संगठन को मजबूती देने के लिए कांग्रेस नेतृत्व का बड़ा फैसला

पटना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (AICC) ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरु को बिहार कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से की गई। कांग्रेस के इस निर्णय को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह मीडिया प्रभारी सोनू अग्रवाल ने कृष्णा अलावरु को बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से बिहार कांग्रेस को एक नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन और अधिक सशक्त होकर उभरेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अलावरु के नेतृत्व में कांग्रेस बिहार में एक नई राजनीतिक दिशा और मजबूती हासिल करेगी।

सोनू अग्रवाल ने इस नियुक्ति के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार कांग्रेस को एक ऊर्जावान और कुशल प्रभारी दिया है, जो संगठन को नई दिशा देंगे।

कृष्णा अलावरु की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, बुद्धदेव प्रसाद यादव, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार अधिवक्ता, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्ड, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार, रतन शर्मा और चंदन कुमार यादव, नगर अध्यक्ष रौशन चंद्रवंशी, शमां परवीन, प्रो. आनंद सहित कई कांग्रेस नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082086
Users Today : 19
Users Yesterday : 62