खगड़िया। जिले के गोगरी नगर परिषद में लोकनायक जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रवि कुमार (जिला उपाध्यक्ष, जदयू) ने की।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव अनिल पोद्दार, प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन कश्यप, अफरोज आलम, डॉ. मनोज कुमार, धनिक दास, रवि चौरसिया, रिंकी कुमारी, पिंकेश यादव, मुक्ति यादव, ऐतबारी सिंह, सुबोध गुप्ता सहित जदयू परिवार के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कर्पूरी ठाकुर की जीवनी एवं उनके समाजवादी विचारों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और अपने कार्यों से राजनीति में सादगी और ईमानदारी की मिसाल पेश की।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में समानता एवं न्याय की अलख जगाने का संकल्प लिया।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 4
Users Yesterday : 25