गुरूमैला पंचायत को मिला बड़ी सौगात, जल्द तैयार होगा दो मंजिला पंचायत सरकार भवन

बाढ़ प्रभावित पंचायत को वर्षों बाद मिली सरकारी भवन की सुविधा, ग्रामीणों में हर्ष

बरारी, कटिहार – बरारी प्रखंड के गुरूमैला पंचायत में वर्षों की प्रतीक्षा के बाद दो मंजिला पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। करीब 2.96 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस आधुनिक भवन से पंचायत के हजारों परिवारों को सरकारी सुविधाओं का लाभ सीधे अपने गांव में ही मिलेगा। इस निर्माण कार्य को टॉप लाइन इन्फ्रा एजेंसी द्वारा कार्यपालक अभियंता की देखरेख में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों की खुशी, सरिया-सीमेंट तक की हो रही निगरानी

स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत के पूर्व मुखिया बच्ची यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य में ब्रांडेड सरिया और सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है और संवेदक द्वारा किसी भी तरह की अनियमितता नहीं बरती जा रही है। पंचायत सरकार भवन बनने से लोगों को अब सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए 10 किलोमीटर दूर बरारी प्रखंड नहीं जाना पड़ेगा।

बाढ़ के समय लोगों को मिलेगी राहत

गुरूमैला पंचायत गंगा नदी से मात्र 150 मीटर की दूरी पर स्थित है और हर साल बाढ़ से प्रभावित होता है। अब तक कोई सरकारी भवन न होने के कारण राहत शिविर गांव से बाहर लगाना पड़ता था। शादी-विवाह या अन्य सरकारी कार्यों के लिए भी ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद

पंचायत सरकार भवन का निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों ने बरारी विधायक विजय सिंह निषाद और एमएलसी अशोक अग्रवाल को धन्यवाद दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह भवन न केवल सरकारी कार्यों में सहूलियत देगा, बल्कि बाढ़ जैसी आपदाओं के समय भी राहत शिविर के रूप में मददगार साबित होगा।

अब कब पूरा होगा निर्माण?

अगर निर्माण कार्य इसी गति से जारी रहा, तो जल्द ही पंचायत सरकार भवन पूरी तरह तैयार हो जाएगा और गुरूमैला पंचायत के लोगों को एक सशक्त और आधुनिक प्रशासनिक सुविधा मिल सकेगी।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083664
Users Today : 30
Users Yesterday : 28