खगड़िया: दिव्यांगजनों के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर खगड़िया के सर्किट हाउस सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आगामी 7 मार्च 2025 को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में होने वाले दिव्यांग अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह दिव्यांग अधिकार सम्मेलन की तैयारी के मद्देनजर आयोजित की गई थी, जिसमें जिलेभर से दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर ऑल इंडिया PWD के कार्यकारी अध्यक्ष हृदय यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जिनका भव्य स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज कुमार ने की, जबकि संचालन जिला सचिव राजेश पासवान ने किया। जिला मीडिया प्रभारी पवन पासवान ने स्वागत भाषण दिया।
सम्मेलन में भागीदारी पर विशेष जोर
बैठक में जिले भर से सैकड़ों दिव्यांगजन उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से संदीप पटेल, बसंती कुमारी, प्रमिला कुमारी, लाल बाबू, पंकज कुमार, इमाम उल हक, बृजेश कुमार, फोनी आलम, प्रमोद चौरसिया, घनश्याम कुमार, गौरव कुमार एवं सौरभ कुमार की उपस्थिति चर्चा का विषय रही।
हृदय यादव ने दिव्यांगजनों के अधिकारों और उनके सामाजिक सम्मान पर जोर देते हुए कहा, “समाज में दिव्यांगजनों की भूमिका अहम है। उनके हक और गरिमा की रक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा।” उन्होंने सभी से 7 मार्च को पटना में आयोजित सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
बैठक में मौजूद सभी प्रतिभागियों ने सम्मेलन को सफल बनाने और दिव्यांगजनों के हक की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।
– दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 30
Users Yesterday : 28