राजद की सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक: चुनावी तैयारियों को लेकर गूंजे राजनीतिक मुद्दे

खगड़िया में राजद नेताओं की अहम बैठक, आगामी चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

खगड़िया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर सोमवार को खगड़िया जिला कार्यालय, कृष्णापुरी बलुआही में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने की, जबकि संचालन जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल द्वारा किया गया। बैठक में राजद जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नए पदाधिकारियों की घोषणा और सम्मान समारोह

बैठक के दौरान पूर्व प्रमुख नरेश कुमार बादल को जिला उपाध्यक्ष, जबकि अरविंद कुमार सिंह को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत कर प्रमाण पत्र सौंपा गया। साथ ही, एससी-एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शशि पासवान को सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

6 मार्च को पटना में होगी प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक

राजद प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया ने कहा कि 06 मार्च को पटना में प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक होगी, जिसमें सदस्यता अभियान और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प

बैठक में उपस्थित नेताओं ने कहा कि राजद का सदस्यता अभियान जोर पकड़ रहा है और सभी वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक पार्टी से जुड़ रहे हैं
राजद नेताओं ने तेजस्वी यादव की 17 महीने की सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने पर बल दिया।

तेजस्वी यादव के वादे:
✔️ गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये होगी।
✔️ गरीब परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10 किलो अनाज मिलेगा।
✔️ महिलाओं को माई बहन योजना के तहत 2500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
✔️ वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन को 1500 रुपये किया जाएगा।

एनडीए सरकार पर तीखा हमला, पीएम मोदी से पूछे सवाल

बैठक में मौजूद नेताओं ने एनडीए सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए कई सवाल खड़े किए:
➡️ किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का वादा किया गया था, लेकिन क्या हुआ?
➡️ बिहार को विशेष राज्य का दर्जा अब तक क्यों नहीं मिला?
➡️ बेरोजगारी और पलायन रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए?
➡️ बिहार की चीनी मिलें, जूट मिलें और टेक्सटाइल पार्क क्यों नहीं शुरू किए गए?
➡️ जातिगत जनगणना कराने से सरकार क्यों बच रही है?

राजद नेताओं का संकल्प: 2025 में सत्ता में वापसी का दावा

राजद नेताओं ने बैठक के दौरान संकल्प लिया कि आगामी चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा

बैठक में ये नेता रहे मौजूद

इस अहम बैठक में पंचायतीराज प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव, प्रदेश सचिव राजेश यादव, राजद कार्यकारिणी सदस्य मीरा सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, जिला प्रवक्ता चंद्रशेखर कुमार, राजद नेता रंजीत साह, जिला महासचिव लड्डू रजक, नारद यादव, जिला सचिव शकलदीप यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय यादव, पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज, स्वच्छता श्रमिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजा मलिक, कला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंकित बाबू, खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार, अलौली प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र राम, युवा जिला उपाध्यक्ष शशि पासवान, अनुज कुमार यादव, सुमित कुमार, चंदन पासवान, आमिर खान, अमित कुमार सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

रिपोर्ट- कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081799
Users Today : 6
Users Yesterday : 94