महाशिवरात्रि पर गंगा स्नान बना मौत का सफर, 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

परबत्ता के रूपोहली घाट में स्नान के दौरान हादसा, परिजनों में मचा कोहराम

खगड़िया। जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के रूपोहली घाट पर बुधवार को महाशिवरात्रि के मौके पर गंगा स्नान के दौरान एक 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कन्हैयाचक गांव निवासी पंकज चौधरी के पुत्र अंशु कुमार के रूप में हुई है।

स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया किशोर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंशु अपने साथियों के साथ महाशिवरात्रि के अवसर पर गंगा स्नान के लिए गया था। घाट पर भारी भीड़ थी, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

इलाज से पहले ही तोड़ चुका था दम

घटनास्थल से तुरंत अंशु को परबत्ता सीएचसी लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही परिजनों को हादसे की सूचना मिली, घर में कोहराम मच गया

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083713
Users Today : 19
Users Yesterday : 28