रमजान का चांद नहीं दिखा, पहला रोजा रविवार से

ओलमा काउंसिल ने की पुष्टि, शनिवार से तरावीह की नमाज शुरू

चांदन/कटोरिया/बांका। शुक्रवार को रमजान का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते रमजान महीने की शुरुआत अब रविवार से होगीओलमा काउंसिल के जिला सचिव मुफ्ती मो. मुस्तकिम अहमद और जिलाध्यक्ष कमाल मुस्तफा ने बताया कि बांका सहित अन्य जिलों और राज्यों से भी इसकी पुष्टि की गई, लेकिन कहीं से भी चांद देखे जाने की सूचना नहीं मिली

उन्होंने कहा कि तरावीह की नमाज शनिवार से विभिन्न मस्जिदों में शुरू होगी। मुफ्ती मो. मुस्तकिम अहमद ने इस पाक महीने की अहमियत बताते हुए कहा कि हर बालिग मुसलमान पर रोजा रखना फर्ज है और इसे पूरी श्रद्धा व समर्पण के साथ रखना चाहिए। उन्होंने तरावीह की नमाज अदा करने और हर तरह की बुराइयों से बचने की नसीहत भी दी

ओलमा काउंसिल के पदाधिकारियों ने जिलेवासियों को रमजान की मुबारकबाद देते हुए इस पवित्र महीने को संयम, इबादत और नेकियों में गुजारने की अपील की

रिपोर्ट: उमाकांत साह, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081793
Users Today : 94
Users Yesterday : 42