खगड़िया में भू-माफिया का आतंक, प्रशासन की शह पर किसान की जमीन पर कब्जा

पीड़ित महिला को मिल रही जान से मारने की धमकी, न्याय की गुहार

खगड़िया। जिले के सदर अंचल में भू-माफिया का कब्जा बढ़ता ही जा रहा है और किसान दर-दर की ठोकर खाने पर मजबूर हैं। हरदशचक वार्ड 37 निवासी किसान रंगिलाल वर्मा के पूर्वजों की जमीन पर दबंग किसान नेता सूर्यनारायण वर्मा और उनके गुर्गों ने अवैध कब्जा जमाने की कोशिश शुरू कर दी है।

फर्जी दखल की साजिश, जान से मारने की धमकी

रंगी लाल वर्मा द्वारा 2022 में अपने खतियानी जमीन का 10 धुर हिस्सा पार्वती देवी (पति राजेश कुमार, रहिमपुर उत्तरी पचखुट्टी) को बेच दिया था और 2 कट्ठा जमीन अपने उपयोग के लिए सुरक्षित रखी थी। लेकिन अब इस जमीन पर दबंग सूर्यनारायण वर्मा और उनके भाई जबरन कब्जा करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।

पीड़िता पार्वती देवी का आरोप है कि जब वह अपनी जमीन पर पहुंचती हैं तो दबंग और उनके गुर्गे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं और गड्ढे में फेंककर जान से मारने की धमकी देते हैं। इसको लेकर उन्होंने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।

बिल्डिंग निर्माण जारी, प्रशासन की अनदेखी

दबंगों ने नगर पालिका की अनुमति के बिना ही उक्त जमीन पर बिल्डिंग निर्माण शुरू कर दिया है। जब इसका विरोध किया गया तो आशीष कुमार उर्फ सम्राट (सूर्यनारायण वर्मा का पुत्र) ने पीड़ित महिला के सहयोगी के साथ मारपीट की। पीड़िता को आशंका है कि दबंग उनके सहयोगी पर बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

“थाना और अंचल हमारे पॉकेट में है, देखते हैं कौन क्या कर लेगा” – यह दबंग नेता का बयान प्रशासन की मिलीभगत को उजागर करता है।

न्याय के लिए संघर्ष जारी

पीड़िता पार्वती देवी ने कहा कि सुशासन की सरकार में सच्चाई थोड़ी परेशान जरूर हो सकती है, लेकिन अंततः जीत सच्चाई की ही होगी। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है या फिर दबंगों के आगे बेबस होकर चुप रहता है।

रिपोर्ट: शमशेर सिंह, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081792
Users Today : 93
Users Yesterday : 42