संजीव कुमार लालू शर्मा का बड़ा खुलासा! चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव में माफिया खेल, उम्मीदवारों पर दबाव डालने का आरोप

वरीय पत्रकार ने संयोजक को भेजा पत्र, कहा- चेंबर की एकता और लोकतंत्र को तोड़ने की साजिश

भागलपुर। चेंबर ऑफ कॉमर्स, भागलपुर के कार्य समिति चुनाव को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वरीय पत्रकार और चेंबर के आजीवन सदस्य संजीव कुमार लालू शर्मा ने चेंबर उपचुनाव समिति के संयोजक डॉक्टर प्रोफेसर शिवकुमार जिलोका को पत्र लिखकर सनसनीखेज दावा किया है कि कुछ माफिया प्रवृत्ति के लोग चुनाव में दखल दे रहे हैं

पत्र के अनुसार, ये माफिया तत्व उम्मीदवारों पर नामांकन वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं, जो कि लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। श्री शर्मा ने लिखा है कि उनके सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ उम्मीदवारों को गुप्त माध्यमों से धमकाया जा रहा है और चुनाव में धांधली की साजिश रची जा रही है।

उन्होंने इस साजिश को चेंबर की एकता, अखंडता और संविधान पर हमला करार देते हुए समिति को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। साथ ही यह भी संकेत दिया कि यदि इस साजिश के ठोस सबूत मिलते हैं, तो इस पूरे मामले को सार्वजनिक किया जाएगा

श्री शर्मा ने इस पत्र की प्रतिलिपि चेंबर अध्यक्ष, कार्य समिति सदस्य और प्रेस मीडिया को भी भेजी है, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष बनी रहे और साजिशकर्ताओं का पर्दाफाश हो सके।

क्या चेंबर चुनाव में माफिया राज करेगा, या लोकतंत्र की जीत होगी? अब सबकी नजरें समिति के अगले कदम पर टिकी हैं!

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081761
Users Today : 62
Users Yesterday : 42