पंचायती राज विभाग के आदेश पर सख्ती, सभी पंचों और कर्मियों को बैठक में रहना अनिवार्य
गोगरी (खगड़िया)। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग ने राज्यभर की ग्राम कचहरियों में साप्ताहिक जनता दरबार लगाने का निर्देश दिया है। इसी आदेश के तहत गोगरी प्रखंड के रामपुर ग्राम कचहरी के सरपंच मो. नूर आलम ने सभी पंचों, न्यायमित्रों, ग्राम कचहरी सचिव और कर्मियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए हैं।
सरपंच मो. नूर आलम ने बताया कि पंचायती राज विभाग के ज्ञापांक 3453/पं० राज दिनांक 04-03-2025 के आदेश के अनुसार रामपुर ग्राम कचहरी में सप्ताह में दो दिन जनता दरबार लगाया जाएगा। मार्च महीने में 11, 14 (होली अवकाश के बाद), 18, 21, 25 और 28 तारीख को जनता दरबार आयोजित होगा।
उन्होंने आगे बताया कि 16 जनवरी से दर्ज किए गए सभी नए मामलों को मार्च के अंत तक ऑनलाइन निष्पादित करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे ग्रामीणों को त्वरित न्याय और प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
सरपंच ने जनता से अपील की कि वे ग्राम कचहरी में आकर अपने मुद्दे रखें ताकि उन्हें समय पर समाधान मिल सके।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 61
Users Yesterday : 42