बिहार सरकार की पहल – आंगनबाड़ी केंद्रों पर हर हफ्ते दो दिन मिलेगा अंडा और मूंगफली

बच्चों के पोषण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हक मारने वालों पर होगी कार्रवाई

पटना। बिहार सरकार ने बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सुधार के लिए एक नई पहल की है, जिसके तहत राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में हर बुधवार और शुक्रवार को अंडा और मूंगफली का वितरण किया जाएगा। यह योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर को सुधारना और उनके स्वास्थ्य को मजबूत बनाना है

सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगर किसी बच्चे को यह सुविधा नहीं मिलती है तो 181 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर तुरंत शिकायत दर्ज कराई जाए

बच्चों का हक मारने पर होगी सख्त कार्रवाई

सरकार ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे बच्चों को पूरा लाभ सुनिश्चित करें। अगर किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र पर अंडा या मूंगफली का वितरण सही ढंग से नहीं होता या उसमें गड़बड़ी पाई जाती है, तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

“अंडा खाओ, फिटनेस बढ़ाओ” – बच्चों के पोषण की दिशा में बड़ा कदम

सरकार का यह कदम कुपोषण से लड़ने और बच्चों की सेहत को सुधारने की दिशा में बेहद अहम साबित होगाआंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों को अंडा और मूंगफली का नियमित सेवन करने से प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा मिलेगी, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास बेहतर होगा

अभिभावकों से अपील – अपने बच्चों का हक सुनिश्चित करें

सरकार ने सभी माता-पिता से आग्रह किया है कि वे आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर यह सुनिश्चित करें कि उनके बच्चों को अंडा और मूंगफली मिल रहा है या नहीं। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही होती है, तो तुरंत 181 नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं

बिहार सरकार की इस पहल का उद्देश्य बच्चों का समग्र विकास और पोषण सुनिश्चित करना है। इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, पटना 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083775
Users Today : 0
Users Yesterday : 25